Homeन्यूज़ब्लोटिंग और अपच का शिकार बना सकते हैं ये 6 फ़ूड कांबिनेशन,...

ब्लोटिंग और अपच का शिकार बना सकते हैं ये 6 फ़ूड कांबिनेशन, भूलकर भी न खाएं एक साथ

आजकल लोग बहुत सारे नए-नए फूड कांबिनेशंस को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। अलग-अलग प्रवृत्ति के दो खाद्य पदार्थों को मिलाकर नई-नई डिश तैयार करने का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। वहीं क्रिसमिस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में सभी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसके लिए वे खाद्य पदार्थों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है, परंतु कई बार खाद्य पदार्थों को मिलकर किया गया एक्सपेरिमेंट आपकी सेहत के लिए अनहेल्दी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ अनहेल्दी फ़ूड कांबिनेशन (worst food combination) के बारे में।

इन फूड कांबिनेशन से दूरी बनाए रखें (worst food combination)
1. मछली और दूध
मछली खाते हुए दूध के किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। अक्सर हम यह गलती कर बैठते हैं, जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। मछली गर्म होती है और दूध ठंडा होता है, ऐसे में इनका कांबिनेशन ब्लड सर्कुलेशन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इनसे परहेज करने की सलाह दी जाती है।

2. फल और योगर्ट
आजकल फल और योगर्ट का कंबीनेशन काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। लोग योगर्ट में अलग-अलग प्रकार के फ्रूट्स मिलाकर इन्हें फ्रूट रायता का नाम देते हैं। परंतु यह कांबिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। यह साइनस को ब्लॉक कर सकता है और सर्दी खांसी को उत्तेजित करता है।

यह दोनों खाद्य पदार्थ बेहद पौष्टिक होते हैं और व्यक्तिगत रूप से इन दोनों का सेवन सेहत के लिए विभिन्न रूपों में फायदेमंद होता है। परंतु इनका कांबिनेशन, इनके बिल्कुल विपरीत कार्य करते हुए सेहत को तमाम रूपों में नुकसान पहुंचा सकता है।

3. चीज और मीट
आजकल चीज मिट बॉल्स काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं, परंतु यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। क्योंकि इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दूध से प्राप्त किए गए सभी प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इस प्रकार मीट और डेयरी प्रॉडक्ट्स को एक लेने से पाचन क्रिया के लिए इन्हें पहचाना मुश्किल हो जाता है। वहीं पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। यदि आप चीज बॉल्स तैयार करना चाहती हैं, तो इनमें मीट की जगह वेजिटेबल्स का प्रयोग करें।

4. घी और शहद
घी और शहर का कॉन्बिनेशन बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। यदि इन्हें डाइट में शामिल करना चाहती हैं, तो 2:1 का रेशियो रखें। बराबर मात्रा में घी और शहर का कंबीनेशन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। खासकर यह पाचन संबंधी समस्यायों के खतरे को बढ़ा देता है। वहीं कोशिश करें कि इस कांबिनेशन में अन्य हेल्दी इंग्रेडिएंट्स को जरूर शामिल करें।

5. चिजी फूड्स और कोल्ड ड्रिंक्स
पिज़्ज़ा, बर्गर, नाचोज हर चीज में चीज का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी के साथ कोल्ड ड्रिंक के कॉम्बिनेशन को बेस्ट माना जाता है। बिना कोल्ड ड्रिंक के लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते। आपको बताएं कि यह कांबिनेशन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

चीज और कोल्ड ड्रिंक को एक साथ लेने से शरीर में इनका अवशोषण नहीं हो पाता और इन्हें पचाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से पेट दर्द गैस ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है।

6. दूध और केला
दूध और केले का कंबीनेशन फिटनेस फ्रीक लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। लोग इन्हें प्री वर्कआउट एनर्जी मिल के रूप में लेते हैं। वहीं बनाना स्मूदी भी लोगों को बेहद पसंद होती है। परंतु यह कांबिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

केला और दूध दोनों काफी हैवी होते हैं, और इन्हें डाइजेस्ट होने में लंबा समय लगता है। वहीं इनके डाइजेशन प्रोसेस के दौरान बॉडी थकान का अनुभव करती है। इसलिए किसी भी प्रकार की स्मूदी बनाते हुए दूध और फल के कंबीनेशन को अवॉइड करने की कोशिश करें