Homeमहिला जगतबेबी कंसीव करने की किस उम्र में कितनी संभावना है आइये जानते...

बेबी कंसीव करने की किस उम्र में कितनी संभावना है आइये जानते है इस बारे मे

सामान्यतः देखा गया है कि जिन महिलाओं को बेबी कंसीव करना है, वे अपने पीरियड्स की डेट का ध्यान रखती हैं। क्योंकि इसी से ओवुलेशन पीरियड तय होता है। और पीरियड्स के दो सप्ताह पहले ओवुलेशन शुरू हो जाता है। कहा जाता है कि ओवुलेशन पीरियड में बी कंसीव करने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। हालांकि, यह गलत नहीं है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हर उम्र में कंसीव करने की संभावना अलग-अलग होती है। महिला विशेषज्ञ भी यह सलाह देते हैं कि महिलाओं को 20-30 साल की उम्र के बीच कंसीव करने की कोशिश कर लेनी चाहिए। यह समय नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए सबसे सही होती है। इसके अलावा, इस उम्र के बीच प्रेग्नेंसी को मेंटेन करने में भी कोई समस्या नहीं आती है। तो सवाल है, क्या 30 बाद भी बेबी कंसीव करने को लेकर चुनौतियां होती हैं? आइए, इस बारे मे जानते हैं कि किस उम्र में कंसीव करने की कितनी संभावना होती है?

20 से 30 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी की संभावना- Chances Of Getting Pregnant During 20 to 30 Years Of Age
अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (ACOG) के अनुसार, “20 से 24 साल की उम्र तक महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे अधिक होती है। जब एक महिला महज 21 साल की होती है, तब उसके एग्स क्रोमोसोमली 90 फीसदी तक नॉर्मल होते हैं। यही नहीं, 20 से 30 साल की उम्र के बीच एक महिला की फर्टिलिटी अपने चरम पर होती है। हालांकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, फर्टिलिटी के स्तर पर 25 फीसदी तक गिरावट आने लगती है। लेकिन, 30 साल की उम्र के अंदर की महिलाओं के लिए नेचरली कंसीव करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। आपको बता दें कि 25 साल की उम्र के बाद मिसकैरेज का रिस्क सिर्फ 10 फीसदी तक होता है।”

31 से 40 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी की संभावना- Chances Of Getting Pregnant During 31 to 40 Years Of Age
Parents वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार, “यूं तो 30 साल की उम्र क शुरुआत में यानी 30 से 34 साल की उम्र तक महिलाओं में प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना अब भी काफी ज्यादा होती है। वे चाहें, तो नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती हैं। हालांकि, आजकल खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र से ही महिलाओं को नेचुरल तरीके से कंसीव करने में दिक्कतें आने लगी हैं। संभवतः कुछ ट्रीटमेंट की मदद से फर्टिलिटी के चांसेस को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन, 35 साल की उम्र के बाद से ही फर्टिलिटी के स्तर में तेजी से गिरवाट आने लगती है। इस उम्र के बाद न सिर्फ कंसीव करने में दिक्कतें आती हैं, बल्कि प्रेग्नेंसी को मेंटेन करने में भी कई चैलेंजेस आ सकते हैं। यही नहीं, 35 साल की उम्र के बाद कई हेल्थ रिस्क की संभावना बढ़ जाती है, जैसे मिसकैरेज, प्री-टर्म लेबर, स्टिल बर्थ, सिजेरियन सेक्शन बर्थ आदि। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि 35 साल की उम्र के बाद महिला के लिए कंसीव करन की संभावना 30 फीसदी तक कम हो जाती है।”

41 से 45 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी की संभावना- Chances Of Getting Pregnant During 41 to 50 Years Of Age
जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी और महिला मिड-एज की तरफ पहुंचेगी, वैसे ही उसकी प्रेग्नेंसी की संभावना में बहुत ज्यादा गिरावट आती रहेगी। 40 साल की उम्र के बाद एग क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों का स्तर गिर जाता है। इस उम्र में कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी जुड़ जाती हैं और प्रेग्नेंट होने की कई नई चुनौतियां सामने आने लगती हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के एग्स 90 फीसदी तक असामान्य हो जाते हैं। यही नहीं, पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी भी डाउन हो जाती है। ऐसे में कपल के लिए प्रेग्नेंसी कंसीव करना नामुमकिन सा हो जाता है। वैसे भी 40 साल की उम्र के बाद महिला में मेनोपॉज के लक्षण भी शुरू हो जाते हैं। मेनोपॉज होने के बाद महिला में कंसीव करने की संभावना बिल्कुल खत्म हो जाती है।