आयुर्वेद में लहसुन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन बी 1, सेलेनियम, कैल्शियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व समस्त स्वास्थ्य को फायदा करते हैं। जोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन या पाचन सम्बन्धित समस्याओं में भी यह कारगर साबित हुआ है। कई लोग इसे कच्चा निगलना पसंद करते हैं। जबकि कई लोग इसे पकाकर और चबाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? इस बारे में हमें जानकारी दी रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) ने। आइए एक्सपर्ट से जानें लहसुन खाने का सही तरीका क्या है।
लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? What is The Right Way To Consume Garlic
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के मुताबिकलहसुन हमेशा पकाकर और चबाकर ही खाना चाहिए। इसके सेवन का सबसे बेहतर तरीका है कि आप लहसुन को घी में भूनकर या सब्जी में पकाकर खाएं। लेकिन लहसुन को कच्चा निगलना या खाली पेट खाना बिल्कुल फायदेमंद नहीं होता है। इससे आपको कई परेशानियां हो सकती हैं
लहसुन को घी में भूनकर खाना क्यों फायदेमंद है? Why It’s Beneficial To Consume Ghee Roasted Garlic
लहसुन हाई एसिडिक होता है। कच्चे लहसुन का सेवन करने से शरीर में एसिड बढ़ जाता है। जबकि इसे घी में भूनकर खाने से इसमें मौजूद एसिड काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही, घी में भुना हुआ लहसुन खाने से पित्त भी नियंत्रित होने लगता है। इसके अलावा, घी में भूनकर खाने से इसका असर टिशुज तक होता है। लेकिन अगर आप कच्चा खाते हैं, तो इससे घी में एंटी-लिपिड गुण भी होते हैं, जिससे इसका सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
लहसुन को कच्चा खाना या निगलना नुकसानदायक क्यों है?
इस तरह से लहसुन शरीर को गर्मी भी कर सकता है। जिस कारण शरीर में पित्त का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके अलावा, कच्चा खाने से शरीर को इसके पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए इसे कच्चा खाना य निगलना फायदेमंद नहीं होता है। कच्चा लहसुन खाने से कई लोगों को पाचन संबन्धित समस्याएं भी हो सकती हैं।
रोज लहसुन का सेवन करना क्यों फायदेमंद है? Benefits of Consuming Garlic Daily
- लहसुन को डेली डाइट में शामिल करने से यह आपके समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- सब्जी या व्यंजन में इसका सेवन करने से यह पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा। इससे आपको एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
- जोड़ों से दर्द से राहत देने में भी भुना हुआ लहसुन खाना फायदेमंद है। इसे आप तेल में मिलाकर मसाज करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो घी में भुना लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा रोज लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें।