सिस्ट, एक तरल पदार्थ से भरी थैली होती है, जो बच्चेदानी पर या उसके अंदर बनती है। बच्चेदानी में सिस्ट होने पर महिलाओं को कई तरह की परेशानियां हो सकती है। कई बार इसकी वजह से महिलाओं का पीरियड्स सर्कल अनियमित होने लगता है। इसके अलावा शरीर में भी कई तरह के हार्मोनल बदलाव दिखने लगते हैं। बच्चेदानी में सिस्ट होने पर तुरंत इलाज की जरूरत होती है, ताकि किसी तरह की परेशानी का अनुभव न हो सके। आइए जानते हैं बच्चेदानी में सिस्ट की परेशानी होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
पेट में सूजन
बच्चेदानी में सिस्ट की परेशानी होने पर पेट में सूजन होने लगती है। कभी-कभी मरीजों को काफी ज्यादा ब्लोटिंग होने लगती है। अगर आपको पेट में सूजन जैसा महसूस हो रहा है, तो एक बार अपनी जांच कराएं। ताकि बच्चेदानी में होने वाली सिस्ट की गंभीरता को रोक सकें।
मल त्याग के दौरान दर्द
बच्चेदानी या ओवरी में सिस्ट होने की स्थिति में आपको मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। अगर आपको दर्द हो रहा है, तो तुरंत अपनी जांच कराएं। ताकि स्थिति के बारे में अच्छे से पता चल सके।
पेल्विक में दर्द
सिस्ट या फिर बच्चेदानी में किसी तरह की परेशानी होने पर महिलाओं के पेल्विक एरिया में काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है। अगर आपको पेल्विक एरिया में काफी दर्द हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके।
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द होना भी बच्चेदानी में सिस्ट होने के संकेत हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत जांच की जरूरत होती है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
पेल्विक एरिया में दर्द और सुस्ती होना
पेल्विक एरिया में दर्द के साथ-साथ सुस्ती जैसा महसूस बच्चेदानी में सिस्ट की ओर इशारा करता है। इसे इग्नोर करने से बचें, ताकि स्थिति गंभीर न हो सके।