Overall Health

रोज की भागदौड़ भरी लाइफ में अक्सर हम अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसके कारण हमें तनाव एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में खुद की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए मेडिटेशन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस आर्टिकल में हम मेडिटेशन से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है, जिसमें आप ध्यानमग्न हो कर शांति से बैठते हैं और अपने अंदर झांकने की और अपने उथल-थल मन को शांत करने की कोशिश करते हैं। मेडिटेशन करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन आम तरीका नेचर में बैठकर लंबी गहरी सांसें लेकर शांति से मेडिटेट करना है, जिससे प्रकृति से जुड़ने के साथ ही व्यक्ति अपने अंदर शांति और स्थिरता की खोज कर सकता है। कुछ लोग ओम के उच्चारण के साथ भी मेडिटेशन करते हैं।

रोज की भागदौड़ और काम के बोझ के चलते लोग अक्सर मानसिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मेडिटेशन इन समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है। आपके मन को शांत करने के साथ ही कई सारे फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के कुछ फायदे-

  • मेडिटेशन आपको वर्तमान में जीने के लिए प्रेरित करता है।
  • ये आपको अपने आसपास के प्रति और भी सजग और जागरूक बनाता है।
  • इससे कल्पनाशक्ति बढ़ती है जिससे क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।
  • ये दिमाग को डीक्लटर करता है। इसका मतलब ये हुआ कि मेडिटेशन करने से दिमाग में आ रहे अनायास फिजूल के विचार को ये खत्म कर के अच्छी और पॉजिटिव बातों की तरफ फोकस करता है।
  • मेडिटेशन से स्ट्रेस, एंग्जायटी और तमाम स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  • ये व्यवहार में संयम बढ़ाता है और बातों को शांति से ध्यान से देखने सुनने की क्षमता भी बढ़ाता है।
  • मेडिटेशन करने से अच्छी नींद आती है।
  • ये आपको अपने वातावरण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होना सिखाता है और आप धीमी गति से इन छोटी-छोटी लेकिन गूढ़ बातों को समझने लगते हैं।
  • ये आपको अपने साथ दूसरों की भी अच्छाई पर फोकस करना सिखाता है जिससे आप सेल्फ लव और दूसरों के प्रति प्रेम भावना से देखते हैं और पहले से अधिक खुश रहते हैं।
  • तनाव भरी स्थिति में ये आपको अपने दिमाग के काम सेंटर यानी शांति के बिंदु को पकड़ना सिखाता है जिससे ये ऐसे में खुद को शांति से हैंडल करना भी सिखाता है।



Post relative

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है?

कई लोग खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अक्सर लोगों को ऐसा करने...

Bel Sharbat Recipe : लू लगने से बचाता है बेल का शरबत, इन 8 फायदों के लिए जरूर करें ट्राई

बेल शरबत में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता और प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो...

पीरियड्स में चाय पीनी चाहिए या नहीं, एक एक्सपर्ट से जानते हैं माहवारी पर चाय का असर

पीरियड के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *