छोटी आंत का कैंसर, छोटी आंत में कोशिशाओं की वृद्धि से शुरू होता है। बता दें कि छोटी आंत एक लंबी नली होती है, जो पेट और बड़ी आंत के बीच पचा हुआ भोजन ले जाती है। यह आंत आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों को पचाती और अवशोषित करती है। यह पाचन में मदद करने वाले हार्मोन का उत्पादन करती है। इतना ही नहीं, छोटी आंत की मदद से प्रतिरक्षा प्रणाली को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। ऐसे में छोटी आंत में अगर कैंसर हो जाए, तो आपके कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। छोटी आंत के कैंसर के उपचार में आमतौर पर कैंसर को हटाने के लिए सर्जरी शामिल होती है। इसके अलावा अन्य उपचारों में कीमोथेरेपी और रेजर थेरेपी शामिल हैं, जिसमें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए दवाओं का इस्तेमाल होता है। छोटी आंत के कैंसर की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप छोटी आंत में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं छोटी आंत में कैंसर की वजह से शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
छोटी आंत में कैंसर के लक्षण क्या हैं?
पेट में दर्द
छोटी आंत में कैंसर के लक्षण होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इस स्थिति में मुख्य रूप से मरीजों को पेट में काफी दर्द होता है, क्योंकि आंत पेट के अंदर स्थिति होता है। इसलिए कैंसर की स्थिति में यह पेट को सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है।
पीलिया होना
छोटी आंत में कैंसर की स्थिति में मरीजों को पीलिया हो सकता है, जिसकी वजह से उनकी स्किन, आंखें का सफेद हिस्सा पीला हो जाता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
थकान होना
छोटी आंत में कैंसर होने पर मरीजों को काफी ज्यादा कमज़ोरी या थकान महसूस होने लगती है। इस तरह के संकेतों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपको छोटी आंत में कैंसर की स्थिति में काफी थकान हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर के मदद लें।
जी मिचलाना
छोटी आंत की कोशिकाओं में लगातार वृद्धि होने के कारण मरीजों को जी मिचलाने और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। अगर आपको बिना वजह जी मिचलाने या फिर उल्टी जैसी परेशानी महसूस हो रही है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।
वजन कम होना
शरीर का वजन बिना वजह तेजी से कम होना भी छोटी आंत में कैंसर की ओर संकेत देता है। इसके अलावा मल में खून आना, जो लाल या काला दिखाई दे सकता है, पलता दस्त होना और स्किन का रंग लाल नजर आना भी आंत में कैंसर होने की स्थिति की ओर इशारा कर सकता है।