कान में शोर आने वाली आवाज को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में..
कभी-कभी आपने देखा होगा कि हमारे कानों से सीटी या कुछ बजने की आवाज आती है। यह समस्या टिनिटस कहलाती है। कई बार ये समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है तो कई बार आवाज इतनी तेज से आने लगती है कि व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। लेकिन अगर यह समस्या मामूली है तो कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कान से आने वाली आवाज को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
1 – धनिया की चाय
यदि किसी व्यक्ति के कानों से बार-बार आवाज आ रही है या उसे सीटी जैसा महसूस हो रहा है तो वह धनिया की चाय से इस समस्याओं को दूर कर सकता है। बता दें कि धनिया की चाय से कान से आवाज को कंट्रोल किया जा सकता है। ध्यान दें कि चाय में आपको साबूत धनिया का इस्तेमाल किया जाता है।
2 – लें म्यूजिक का सहारा
जब भी किसी व्यक्ति को बार-बार सीटी जैसी आवाज आए तो वह अपने बैकग्राउंड में म्यूजिक को चला सकता है। इससे उसका ध्यान कानों से आने वाली आवाज से हट जाएगा और बैकग्राउंड पर चल रहे म्यूजिक पर चला जाएगा। ऐसा करने से भी कानों से आने वाली आवाज बंद हो सकती है। हालांकि व्यक्ति को ज्यादा तेज म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं करना है।
3 – करें नियमित रूप से एक्सरसाइज
रोजाना एक्सरसाइज करने से भी कानों से आने वाली इस आवाज को दूर किया जा सकता है। हालांकि एक्सरसाइज कौन सी करनी है इसके लिए व्यक्ति को किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी है। लेकिन बता दें कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से न केवल दिमाग की कार्य क्षमता मजबूत होती है बल्कि आपकी रक्त वाहिकाएं भी तंदुरुस्त बनती है।
4 – तुलसी का उपयोग
बता दें कि तुलसी का उपयोग कान से आने वाली आवाज को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में व्यक्ति तुलसी की चाय के सेवन से कान की समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलावा तुलसी और शहद के सेवन से भी कान की समस्या दूर होती है। चाहे तो नियमित रूप से तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से धो कर सुबह के समय चबा सकता है।
5 – अदरक का उपयोग
अदरक के अंदर कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो न केवल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। बल्कि कान की कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है। ऐसे में व्यक्ति अदरक की चाय का सेवन करने से कान से आने वाली आवाज को दूर कर सकता है। इसके अलावा व्यक्ति शहद और अदरक के रस का सेवन करने से भी सीटी की समस्या से निजात पा सकता है।
6 – सेब के सिरके का इस्तेमाल
सेब के सिरके के इस्तेमाल से भी कान में शोर टिनिटस की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि सेब के सिरके के अंदर भरपूर मात्रा में दर्द निवारक और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। जो ना केवल कान की समस्या को दूर करने में उपयोगी है बल्कि कान से आने वाली आवाज से भी राहत पहुंचा सकते हैं।
ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कान में शोर टिनिटस की समस्या को दूर करने के लिए ऊपर बताए गए कुछ उपाय बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन यदि आवाज लगातार आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है?
पुरुषों में क्यों बढ़ जाती है गंजेपन की समस्या? एक-दो नहीं, ये 6 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में भी होता है Menopause, जानें महिलाओं से कैसे है ये अलग
क्या आप जानते हैं विटामिन और मिनरल्स में फर्क? सल्पीमेंट्स लेने से पहले दूर करें कन्फ्यूजन
Bel Sharbat Recipe : लू लगने से बचाता है बेल का शरबत, इन 8 फायदों के लिए जरूर करें ट्राई
पीरियड्स में चाय पीनी चाहिए या नहीं, एक एक्सपर्ट से जानते हैं माहवारी पर चाय का असर