Overall Health

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप भी इन दोनों का एक साथ सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, जड़ी-बूटियां बीमारियों से बचाव में भी असरदार होती हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का उपयोग भी अधिक मात्रा में किया जाता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए किया जाता है। वहीं, अश्वगंधा को फर्टिलिटी में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो, अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा को खाने से, दोनों के पोषक तत्व शरीर को एक साथ मिल जाएंगे। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन एक साथ करने के फायदे-

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा पाउडर के फायदे- 
1. तनाव और चिंता दूर करे
अगर आप तनाव या चिंता से घिरे रहते हैं, तो अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अश्वगंधा में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं, जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, तनाव और चिंता दूर करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपको ज्यादा स्ट्रेस है, तो दूध या पानी में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर मिक्स करके ले सकते हैं।

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
स्वस्थ रहने के लिए हृदय का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। हृदय में थोड़ी-सी गड़बड़ी, संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल, दिल की समस्याओं को दूर करता है। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इन दोनों का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

3. फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार
अश्वगंधा, प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद प्रसिद्ध जड़ी-बूटियों में से एक है। अश्वगंधा, फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, अश्वगंधा खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। खासकर, अश्वगंधा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है। आप भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने या सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं।

4. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का पाउडर एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे ब्लड शगुर लेवल कंट्रोल में रहेगा। साथ ही, डायबिटीज की वजह से होने वाली थकान और कमजोरी का अनुभव भी नहीं होगा।

5. मांसपेशियों की ताकत बढ़ाए
अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको हर वक्त थकान महसूस होती है, तो अश्वगंधा का सेवन करना फायदमंद हो सकता है। अश्वगंधा और अर्जुन की छाल, मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद तत्व, मांसपेशियों का विकास भी कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन कैसे करें?

  • इसके लिए आप एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालें।
  • फिर इसमें अश्वगंधा पाउडर मिलाएं।
  • आप इन पानी को रोजाना पी सकते हैं।

लेकिन, आपको अधिक मात्रा में अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। हर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन करें।



Post relative

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है?

कई लोग खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अक्सर लोगों को ऐसा करने...

Bel Sharbat Recipe : लू लगने से बचाता है बेल का शरबत, इन 8 फायदों के लिए जरूर करें ट्राई

बेल शरबत में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता और प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो...

पीरियड्स में चाय पीनी चाहिए या नहीं, एक एक्सपर्ट से जानते हैं माहवारी पर चाय का असर

पीरियड के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *