मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे बताए आए हैं। आज इस लेख में हम इसी पर बात करने वाले हैं।
हमारे देश को देसी नुस्खों का देश कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। हम लोगों के यहां आज भी परिवार में किसी शख्स को सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो जाएं, तो लोग दवा का नहीं बल्कि काढ़े का सुझाव देते हैं। काढ़ा पीने से जो लोग ठीक हो जाते हैं, वो सर्दी-जुकाम के लिए किसी तरह की दवा लेना पसंद तक नहीं करते हैं। काढ़े की तरह ही एक देसी नुस्खा है जो दादी-नानी के जमाने से चला रहा है। ये है नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाना। दरअसल, नाभि को शरीर का सेंटर पॉइंट माना जाता है। सदियों से भारतीयों घरों में नाभि पर सरसों का तेल, नीम का तेल और कई तरह की चीजें लगाई जाती हैं, ताकि शरीर को विभिन्न तरह की परेशानियों से राहत दिलाई जा सके।
लेकिन आजकल की पीढ़ी इस बात को नहीं मानती है। आपको यह बात जानकार हैरानी होगी नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने की सिफारिश एक्सपर्ट भी करते हैं। पिछले दिनों गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे बताए आए हैं। आज इस लेख में हम इसी पर बात करने वाले हैं।
नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से क्या होता है?
मनप्रीत कालरा के अनुसार,नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। साथ ही, यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
- – नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। सरसों के तेल और हींग में मौजूद प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन को दूर करते हैं।
- – सरसों के तेल और हींग में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इससे त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे कम होते हैं और चमक बढ़ती है।
- खाना खाने के तुरंत बाद जिन लोगों को पेट में भारीपन और मरोड़ की समस्या होती है, उनके लिए भी सरसों का तेल और हींग नाभि पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
- – सरसों का तेल और हींग नाभि पर लगाने से कमजोर पाचन क्रिया को भी ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
- सरसों का तेल और हींग का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसकी मदद से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
- – सरसों के तेल और हींग में मौजूद फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाता है।
नाभि पर सरसों का तेल और हींग कैसे लगाएं?- How to Apply Mustard Oil and Asafoetida in Navel?
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल डालें और हल्का गर्म कर लें।
- सरसों का तेल गर्म करने के बाद इसमें एक चुटकी हींग डालकर फिर से गर्म करें।
- आपका सरसों के तेल और हींग का मिश्रण नाभि पर लगाने के लिए तैयार हो चुका है।
- रात को सोने से पहले सरसों के तेल और हींग को मिलाकर लगाएं और सो जाएं।
- आप रोज रात को सोने से पहले सरसों का तेल और हींग लगा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आएगा और सरसों का तेल और हींग नाभि पर जरूर लगाएं व इसके फायदों का लाभ उठाएंगे।