Overall Health

अनियमित खानपान के कारण अक्सर लोगों को पेट में भारीपन और बदबूदार गैस की शिकायत हो जाती है। यहां जानिए, बदबूदार पाद की समस्या कैसे दूर करें?

वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों को ऑयली मसालेदार भोजन के सेवन के कारण पेट में गैस और भारीपन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन जब गैस (पाद) बदबूदार हो जाती है या पेट में ज्यादा भारीपन महसूस होता है, तो यह पाचन सिस्टम के सही से काम न करने का संकेत हो सकता है। अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन और पानी की कमी से बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या और बढ़ सकती है। कई लोग इस समस्या को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन अगर इस समस्या का सही समय पर इलाज न किया जाए तो अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए कई नेचुरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा, पेट की गैस और भारीपन को कम करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं। जिसके नियमित उपयोग से आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

पेट का भारीपन और बदबूदार पाद की समस्या कैसे दूर करें?
डॉक्टर श्रेय का कहना है कि बदबूदार पाद के कारण कई हो सकते हैं, जैसे कि ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन, समय पर खाना न खाना, पेट में एसिडिटी या अपच की समस्या, अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब का सेवन और भोजन में फाइबर के साथ पानी की कमी आदि। जब भोजन सही तरीके से पचता नहीं है, तो पेट में गैस बनने लगती है, जो बाद में बदबूदार पाद का कारण बनती है। यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए इसका सही समय पर इलाज करना जरूरी है। पेट का भारीपन और बदबूदार पाद को दूर करने में इलायची के साथ हींग, नींबू का रस और अदरक का रस कारगर साबित हो सकता है।

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक चौथाई चम्मच अदरक का रस, 1 चौथाई चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी हींग और 1 इलायची का पाउडर चाहिए। इन सभी को मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें। यह मिश्रण पेट की गंदगी को साफ करने, गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने और बदबूदार गैस से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह मिश्रण न केवल गैस की समस्या को समाप्त कर सकता है, बल्कि पेट को हेल्दी और हल्का भी रखता है।

पेट के लिए इलायची के फायदे

  • इलायची एक नेचुरल डाइजेस्टिव एजेंट के रूप में जानी जाती है।
  • इलायची में मौजूद पाचक गुण पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके सेवन से बदबूदार फार्टिंग की समस्या कंट्रोल होती है।

पेट के लिए हींग के फायदे

  • हींग का इस्तेमाल पाचन क्रिया को सुधारने के लिए किया जाता है।
  • हींग बदबूदार गैस की समस्या को कम करने में मदद करती है।
  • हींग का सेवन पेट में पाचक एंजाइम्स को बढ़ाता है और पेट की गैस को कम करता है।

पेट के लिए नींबू के फायदे

  • नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  • नींबू का रस पेट में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।
  • 4. पेट के लिए अदरक के रस के फायदे
  • अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन और गैस को कम करते हैं।
  • अदरक का रस पाचन क्रिया को तेज करता है।
  • अदरक के रस से पेट में भारीपन की समस्या भी कम होती है।



Post relative

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है?

कई लोग खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अक्सर लोगों को ऐसा करने...

Bel Sharbat Recipe : लू लगने से बचाता है बेल का शरबत, इन 8 फायदों के लिए जरूर करें ट्राई

बेल शरबत में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता और प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो...

पीरियड्स में चाय पीनी चाहिए या नहीं, एक एक्सपर्ट से जानते हैं माहवारी पर चाय का असर

पीरियड के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *