Overall Health

कई लोग खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अक्सर लोगों को ऐसा करने से मना किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है? आइए लेख में जानें –

अक्सर लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। इसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है? और खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें क्या खाना खाने के तुरंत बाद पानी से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है?

क्या है मेटाबॉलिज्म? – What Is Metabolism?
मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली एक प्रक्रिया है, जो शरीर में खाने को एनर्जी में बदलने में सहायक है, साथ ही, इससे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है। इससे शरीर में एनर्जी के उत्पादन में मदद मिलती है, जिससे शरीर की थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।

क्या पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है? – Does Drinking Water Slow Down Metabolism?
एक्सपर्ट के अनुसार, अक्सर लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने का असर सीधे तौर पर मेटाबॉलिज्म पर नहीं होता है। वहीं, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन जरूर प्रभावित हो सकता है। पाचन प्रक्रिया के प्रभावित होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है? – What Happens If You Drink Water Immediately After Eating Food?
पाचन से जुड़ी समस्या
खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी डायजेस्टिव जूस (पाचन के लिए जरूरी एसिड) पतला हो जाता है, जिसके कारण खाने के पचाने में परेशानी होने की समस्या हो सकती है।

पाचन अग्नि होती है कमजोर
पानी पीने के कारण पाचन अग्नि प्रभावित होती है। आयुर्वेद के अनुसार, पाचन प्रक्रिया के बेहतर तरीके से काम करने के लिए पाचन अग्नि जरूरी है। ठंडे पानी को अधिक मात्रा में पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गैस और एसिडिटी की समस्या
खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने और पाचन प्रक्रिया में बाधा आने के कारण लोगों को गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स और बेचैनी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में खाने के पहले और तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

क्या है पानी पीने का सही समय? – What Is The Right Time To Drink Water?
पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खाना खाने से आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। इसके कारण लोगों के पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इससे पाचन के एसिड के पतला होने के खतरे को कम करने और पोषक तत्वों को अवशोषण को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सुबह के समय उठकर पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अधिक खाना खाने या पानी पीने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होता है, लेकिन इसके कारण पाचन प्रक्रिया जरूर प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस, पाचन के लिए जरूरी एसिड के कम होने या पाचन प्रक्रिया के नकारात्मक रूप से प्रभावित होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

ध्यान रहे, पाचन से जुड़ी अधिक समस्या होने, शरीर में थकान महसूस होने, अधिक वजन बढ़ने और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर इनको नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *