शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 | Loading Time...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 | Loading Time...

क्या रोज़ नारियल पानी पीना सुरक्षित है? किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

प्रकाशित: September 14, 2026, 5:58 PM | स्वास्थ्य समाचार
क्या रोज़ नारियल पानी पीना सुरक्षित है? किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

मौसम कोई भी हो, शरीर में पानी की कमी जल्दी पूरी करने के लिए ज़्यादातर लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. बीमारी के दौरान भी नारियल पानी कई लोगों की पहली पसंद होता है.


आजकल बोतल में भी 'फ़्रेश कोकोनट वॉटर' मिलने लगा है.


नारियल की प्राकृतिक मिठास बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है. डॉक्टर भी नारियल पानी को सेहत के लिए अमृत जैसा मानते हैं. इसके बावजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि कुछ लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए.


नारियल पानी से सेहत को क्या-क्या फ़ायदे होते हैं? किन लोगों को इसे बिल्कुल नहीं पीना चाहिए? इस लेख में इन्हीं ज़रूरी बातों को समझते हैं.


भारत में बड़े पैमाने पर नारियल की खेती होती है. दक्षिण भारत में इसकी खेती ख़ास तौर पर ज़्यादा होती है. केंद्र सरकार के मुताबिक़, दुनिया के कुल नारियल उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है. देश में एक करोड़ किसानों सहित कुल तीन करोड़ लोगों की रोज़ी-रोटी इस काम पर निर्भर है.


डायटीशियन रेशमा अलीम के मुताबिक़, नारियल पानी प्रकृति से मिला एक प्राकृतिक 'इलेक्ट्रोलाइट' है. इलेक्ट्रोलाइट ऐसे खनिज होते हैं, जो शरीर में पानी और दूसरे ज़रूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. वह बताती हैं कि दूसरे फलों के जूस के मुक़ाबले नारियल पानी में कैलोरी भी बहुत कम होती है.


नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है और चीनी बहुत कम होती है. एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक में जो गुण होने चाहिए, वे नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं.


"यह पानी शरीर को तरोताज़ा रखता है और डीहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. इसलिए किसी भी दूसरे पेय की जगह नारियल पानी चुनना, किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा हो सकता है."