शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 | Loading Time...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 | Loading Time...

अनेक मौतों के बाद तमिलनाडु सरकार चेती, कोल्ड्रिफ कफ सीरप बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस किया रद्द

प्रकाशित: October 13, 2025, 5:46 PM | स्वास्थ्य समाचार
अनेक मौतों के बाद तमिलनाडु सरकार चेती, कोल्ड्रिफ कफ सीरप बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस किया रद्द

(Coldrif Cough Syrup company licence cancelled): कोल्ड्रिफ कफ सीरप (Coldrif Cough Syrup) से हुई मौतों के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कफ सीरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मासूटिकल कंपनी का लाइसेंस रद कर दिया गया है। यह कफ सीरप पीने से सिर्फ मध्य प्रदेश में 22 बच्चों की मौत हो चुकी है।


तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने कंपनी के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद कंपनी को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया है। कोल्ड्रिफ कफ सीरप में अत्याधिक मात्रा में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) होने के संकेत मिले हैं।


कंपनी का मालिक गिरफ्तार

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में दवाईयां बनाने वाली सारी कंपनियों के भी जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अदालत ने श्रीसन कंपनी के मालिक रंगनाथन को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश SIT ने रंगनाथन को गिरफ्तार किया था।


एमपी में 22 बच्चों की हुई थी मौत

तमिलनाडु सरकार ने 2 वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक 22 बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ कफ सीरप को कई राज्यों में बैन कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए एमपी सरकार ने SIT का गठन किया था। हालांकि, कोल्ड्रिफ कफ सीरप बनाने वाली कंपनी का प्लांट तमिलनाडु में है।


बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने इस घटना के लिए तमिलनाडु सरकार की आलोचना की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार ने ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, अब सरकार ने कंपनी पर ही ताला लगा दिया है। कंपनी का लाइसेंस रद कर दिया गया है।


Agencies