ये हैं भारत की सबसे बड़े पैकेजिंग कंपनियां, नंबर 1 वाले की मालिक है विदेशी फर्म; जानें क्या-क्या करती हैं पैक
नई दिल्ली। भारत में पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली सेक्टर्स में से एक है। ई-कॉमर्स, FMCG, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा और कंज्यूमर गुड्स की मांग बढ़ने के साथ ही पैकेजिंग की जरूरत भी कई गुना बढ़ गई है। आज के समय में पैकेजिंग सिर्फ प्रोडक्ट को सुरक्षित रखने का जरिया नहीं रही, बल्कि ये ब्रांडिंग, शेल्फ अपील और सस्टेनेबिलिटी का भी अहम हिस्सा बन गई है।
देश के टॉप पैकेजिंग मैन्युफैक्चरर्स इनोवेशन, क्वालिटी और स्केल के दम पर घरेलू और ग्लोबल दोनों मार्केट्स को सर्व कर रहे हैं। फ्लेक्सिबल पैकेजिंग से लेकर रिजिड, पेपर-बेस्ड और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस तक, ये कंपनियां हर तरह की जरूरत के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी और बड़े प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ काम करती हैं। आइए जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ी पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां कौन-सी हैं।
कौन है नंबर 1?
मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत में सबसे बड़ी पैकेजिंग कंपनी EPL है। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 7444 करोड़ रुपये है। 1982 में शुरू की गयी EPL एक ग्लोबल ट्यूब-पैकेजिंग कंपनी है, जिसकी ओनर 'द ब्लैकस्टोन ग्रुप' के पास है और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। ब्लैकस्टोन अमेरिकी वैकल्पिक निवेश प्रबंधन कंपनी है।
यह FMCG और फार्मा सेक्टर के लिए लैमिनेटेड प्लास्टिक ट्यूब बनाने वाली एक स्पेशलिटी पैकेजिंग कंपनी है।
Uflex का दूसरा नंबर
लिस्ट में दूसरा नंबर है Uflex का, जिसकी मार्केट कैपिटल 3,433 करोड़ रुपये है। 1985 में शुरू की गयी UFlex भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल फ्लेक्सिबल पैकेजिंग और सॉल्यूशंस कंपनी है। इसके क्लाइंट्स दुनिया भर में फैले हैं। कंपनी पैकेजिंग फिल्म्स बनाने के अलावा केमिकल्स और एसेप्टिक लिक्विड पैकेजिंग का भी बिजनेस करती है।
TCPL Packaging
अगला नंबर TCPL Packaging का है, जिसकी मार्केट कैपिटल 2,865 करोड़ रुपये है। TCPL पैकेजिंग भारत की एक प्रमुख पैकेजिंग कंपनी है और पेपरबोर्ड की सबसे बड़ी स्वतंत्र कन्वर्टर है, जो फोल्डिंग कार्टन और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग बनाती है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी।
Jindal Poly Films
लिस्ट में 2758 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल Jindal Poly Films चौथे नंबर पर है। 1974 में शुरू की गयी जिंदल पॉली फिल्म्स B.C. जिंदल ग्रुप के तहत काम करने वाली भारत में BOPET और BOPP फिल्मों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।
यह कंपनी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग सॉल्यूशन, मेटलाइज्ड फिल्में और नॉन-वोवन फैब्रिक बनाती है और महाराष्ट्र के नासिक में एक बहुत बड़ी प्रोडक्शन फैसिलिटी चलाती है।
Manjushree Technopack
1983 में शुरू की गयी मंजूश्री टेक्नोपैक बेंगलुरु में स्थित एक भारतीय रिजिड प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी है। इसकी सालाना क्षमता PET, HDPE और PP ग्रेड के प्लास्टिक को बोतलों, कंटेनरों और PET प्रीफॉर्म्स में बदलने की है, जो 1,75,000 MT से अधिक है।
इसका शेयर पहले लिस्टेड था, बाद में कंपनी ने अनलिस्ट होने का फैसला किया। अनलिस्टेड मार्केट में इसकी मार्केट कैपिटल 7,940 करोड़ रुपये है।
Courtesy: Jagran