ये हैं भारत के सबसे अमीर हेल्थकेयर-दवा कारोबारी, वैक्सीन से हॉस्पिटल्स तक पर इनका राज ; नंबर 1 वाले ने उधार से बनाए अरबों
नई दिल्ली (India's riches health care industrialists): हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट (Forbes World’s Billionaires List 2026) जारी की थी। इसमें कई अलग-अलग तरह के अमीरों की लिस्ट शामिल रही, जिनमें भारत में मौजूद हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के टॉप अरबपति भी हैं। आइए जानते हैं कि भारत में हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के टॉप अरबपति कौन हैं?
दिलीप सांघवी
लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ, सांघवी 2026 में फोर्ब्स की टॉप 100 की सूची में शामिल हैं। सन फार्मा ने ऑर्गनन और चेकपॉइंट थेरेप्यूटिक्स जैसी कंपनियों को खरीदकर विदेशों में अपने कारोबार को दोगुना किया है।
सांघवी ने सन 1983 में अपने पिता से रुपये उधार लेकर सन फार्मा की शुरुआत की थी।
सुधीर और समीर मेहता
मेहता बंधु टोरेंट फार्मा को कंट्रोल करते हैं, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.7 लाख करोड़ रुपये है। हाल ही में किए गए अधिग्रहणों ने कंपनी के क्रोनिक-थेरेपी पोर्टफोलियो और ग्लोबल उपस्थिति को मजबूत किया है, क्योंकि ग्रुप बड़े पैमाने पर काम करने और जेनेरिक दवाओं के दम पर लगातार विकास करने पर जोर दे रहा है।
रेड्डी फैमिली
रेड्डी परिवार अपोलो हॉस्पिटल्स की लीडरशिप संभालता है और भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट हेल्थकेयर चेन को विस्तार, टेक्नोलॉजी-आधारित केयर डिलीवरी और महामारी के बाद लगातार रिकवरी की दिशा में आगे ले जा रहा है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.28 लाख करोड़ रुपये है।
पंकज पटेल
Zydus Lifesciences की मार्केट कैपिटल है 1.11 लाख करोड़ रुपये, जिसके चेयरमैन पंकज पटेल हैं। जाइडस के अपने जेनेरिक सेमाग्लूटाइड लॉन्च के साथ भारत के वजन घटाने वाले बाजार में उतरने से पटेल GLP-1 की लहर का फायदा उठा रहे हैं।
राजीव जुनेजा
जुनेजा ने मैनकाइंड को जेनेरिक और कंज्यूमर हेल्थ के क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी बना दिया है, जिसके क्रॉनिक थेरेपी और कंडोम जैसे प्रमुख ब्रांड हैं। उनकी कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.05 लाख करोड़ रुपये है।
जीवी प्रसाद
प्रसाद डॉ. रेड्डीज के को-चेयरमैन और एमडी हैं। प्रसाद कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाने वाले फैक्टर्स को मज़बूत कर रहे हैं। वे भारत में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड लॉन्च कर रहे हैं और साथ ही कॉम्प्लेक्स जेनेरिक, ब्रांडेड मार्केट और US में कीमतों के दबाव के बीच संतुलन भी बना रहे हैं। उनकी कंपनी की मार्केट कैपिटल 99,104 करोड़ रुपये है।
डॉ हाबिल खोराकीवाला
माना जाता है कि वॉकहार्ट के चेयरमैन खोराकीवाला ने भारतीय फार्मा सेक्टर के ग्लोबलाइजेशन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कॉम्प्लेक्स जेनेरिक्स और एंटीबायोटिक्स पर फोकस करते हुए वॉकहार्ट को नए सिरे से तैयार किया है। उन्होंने कई सालों तक कर्ज कम करने और पोर्टफोलियो को छांटने के बाद कंपनी की बैलेंस शीट को फिर से मजबूत किया है। आज इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 30,190 करोड़ रुपये है।
महिमा दातला
लगभग 29000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ, दातला बायोलॉजिकल ई की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह एक प्राइवेट वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है, जिसमें उनकी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी है।
डॉ यूसुफ हामिद
सिप्ला के चेयरमैन और एमडी यूसुफ हामिद की नेटवर्थ लगभग 23150 करोड़ रुपये है। सिप्ला नए CEO अचिन गुप्ता के नेतृत्व में नोवो नॉर्डिस्क के साथ सेमाग्लूटाइड पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए GLP-1s पर दांव लगा रही है।
अभय सोई
अभय मैक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन और करीब 23150 करोड़ रुपये के मालिक हैं। सोइ मैक्स हेल्थकेयर का विस्तार कर रहे हैं। वे अस्पताल के विस्तार और कामकाज की कैपेसिटी पर दांव लगा रहे हैं, क्योंकि महामारी के बाद मांग सामान्य हो रही है और मार्जिन पर दबाव है।
अरविंद लाल
Dr Lal PathLabs के चेयरमैन और एमडी अरविंद लाल की नेटवर्थ 14,466 करोड़ रुपये है। इनकी नेटवर्थ साल 2026 में इसमें लगभग 1 प्रतिशत बढ़ी है। फोर्ब्स के अनुसार ऐसा इसलिए क्योंकि कोविड के बाद हालात सामान्य होने के साथ डायग्नोस्टिक्स की मांग स्थिर हुई है और डॉ. लाल पैथलैब्स एफिशिएंसी और टेस्ट-वॉल्यूम बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
अक्षय और शिवेन अरोड़ा
पिता (अक्षय)-बेटे (शिवेन) की जोड़ी ने 2023 में लिस्टिंग के बाद एक्सपोर्ट की मांग और साइंस पर आधारित अनुशासित फोकस के दम पर, ब्लू जेट हेल्थकेयर को CT और MRI स्कैन में इस्तेमाल होने वाले कॉन्ट्रास्ट मीडिया केमिकल्स के सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर बना दिया है। ब्लू जेट हेल्थकेयर की मार्केट कैपिटल करीब 11000 करोड़ रुपये है।
Courtesy: Jagran