Homeसेक्सुअल हेल्थBedtime Yoga Poses : आपको रिलैक्स कर गहरी नींद लाने में मदद...

Bedtime Yoga Poses : आपको रिलैक्स कर गहरी नींद लाने में मदद करते हैं ये 4 योगासन, इस तरह करें अभ्यास

कई समस्याओं के कारण हमें नींद नहीं आती है। रात में गहरी नींद नहीं आने के कारण हमें दिन भर काम करने में मन नहीं लगता है। कभी जम्हाई आती है, तो कभी थकान जैसा महसूस होता है। कुलमिलाकर, मूड भी अपसेट रहता है। खुद को तरोताज़ा फील कराना चाहती हैं, तो 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि बिछावन पर जाने से पहले कुछ योगासन करना चाहिए। इससे गहरी नींद (Bedtime yogasana) आती है।

क्यों जरूरी है सोने से पहले योग
आप प्रत्येक दिन डेस्क पर या फील्ड में समय बिता रही हैं, तो आपके शरीर का एक्टिव होना जरूरी है। हमारा शरीर अपनी गति से काम करता है। इसलिए अपने आप को कुछ खाली समय देना और निश्चित रूप से शरीर को आराम देना जरूरी है। यदि सोने से पहले कुछ योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं, तो आपको अच्छी नींद आ सकती है।

सोने से पहले स्ट्रेचिंग से न केवल आराम मिलता है, बल्कि मांसपेशियों को भी लचीला बनाता है। आराम मिलने से अच्छी नींद आती है।

यहां हैं बिस्तर पर किए जा सकने वाले 4 योगासन, जो आपको अच्छी नींद में मदद कर सकते हैं (Bedtime yogasana)
1 स्लीपिंग स्वान (Sleeping Swan for sound sleep)
इस आसन का लक्ष्य गर्दन, कंधे, पीठ, कूल्हे और पैर होते हैं।

कैसे करें

सबसे पहले जमीन पर शरीर के सामने तकिया लगाकर बैठें। दाहिना घुटना मोड़ें। दाहिना पैर के तलवे को बायीं भीतरी जांघ के पास लायें।
बट को उठाएं और बाएं पैर को शरीर के पीछे हिस्से पर फैलाएं। केंद्र में रहते हुए धीरे से हिप्स से आगे की ओर झुकें। सिर को तकिये पर रखें।
बाजुओं को आगे की ओर फैलाएं, कोहनियां थोड़ी मुड़ी हुई हों।
8 से 10 गिनने तक सांसों को रोकें और फिर वापस ऊपर आ जाएं। इसे दूसरी तरफ भी दोहरायें।

2 स्टैंडिंग फॉरवर्ड फोल्ड (Standing forward fold for good sleep)
यह पीठ और गर्दन को लक्ष्य करता है।

कैसे करें

पैरों को लगभग 6 इंच अलग करके खड़े रहें। आगे की ओर मोड़ने के लिए कूल्हों पर आगे की ओर झुकें। ज़मीन की ओर झुकें। आर्म को झुका लें। सिर के ऊपर विपरीत कोहनियों को पकड़ें।
सांस छोड़ें और सिर के शीर्ष से होते हुए नीचे की ओर झुकें।
15 सेकंड के लिए रुकें। फिर वापस सही मुद्रा में आयें। इसे दोहरायें।

3 पैर को दीवार के सहारे ऊपर ले जाना (Legs up the wall)
इस आसन का लक्ष्य ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग होता है।

कैसे करें आसन

दीवार की ओर फेस करके बैठें। फेस को ऊपर उठाते हुए लेट जाएं।
बट को जितना संभव हो सके, दीवार के करीब ले जाएं। पैरों को उठाएं। पैरों के पिछले हिस्से को दीवार पर (Bedtime yoga asana) टिकाएं। पैर जमीन से लंबवत होना चाहिए।
आर्म को बगल में फैलाकर आराम करें।
15 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रुकें। आराम कर दोबारा इस आसन को कर सकती हैं।